अब वृक्षारोपण गोद लेने वाले फारेस्ट अफसरों का नाम दर्ज नहीं होगा


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

इसलिये समस्त वृत्तों में अपनाए गए वृक्षारोपण अधिकारी के नाम से न जाने जाकर पदनाम से उल्लेखित करने की कार्यवाही करे..!!

भोपाल: प्रदेश में अब वृक्षारोपण गोद लेने वाले फॉरेस्ट  अफसरों का नाम दर्ज नहीं होगा। इस संबंध में वन मुख्यालय ने कहा है कि विभिन्न वन वृत्तों द्वारा दिए गए प्रस्तुतीकरण में अपनाए गए वृक्षारोपणों में रोपण को गोद लेने वाले अधिकारी के नाम से उल्लेख किया जा रहा है, जो उचित नहीं है। इसलिये समस्त वृत्तों में अपनाए गए वृक्षारोपण अधिकारी के नाम से न जाने जाकर पदनाम से उल्लेखित करने की कार्यवाही करें।

इसी प्रकार, वन मुख्यालय ने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा है कि समस्त क्षेत्रीय अधिकारी एवं सामाजिक वानिकी वृत्त के अधिकारियों की समय-समय पर संयुक्त बैठक आयोजित कर विभिन्न वनमंडलो में आवश्यक पौधों की मांग के संबंध में मांग पत्र सामाजिक वानिकी वृत्त के अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे ताकि सामाजिक वानिकी के अधिकारी मांग अनुसार आवश्यक पौधे मानक आकार के तैयार कर सकें।