भोपाल। मप्र कैडर के 2013 बैच के आईएफएस विपिन पटेल द्वारा दिए गए इस्तीफे पर शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। पटेल की पत्नी भावना पटेल जीएसटी आयुक्त सतना ने वन बल प्रमुख को वीएन अंबाड़े को ई-मेल किया है। अपने ई-मेल में भावना पटेल ने अंबाडे से आग्रह किया है कि उनके पति तीन-चार माह से मानसिक तौर पर परेशान है, इसलिए उन्होंने इस्तीफा देने जैसा कदम उठाया है। उनके पति का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाए। उल्लेखनीय है कि जबलपुर में संभागीय वन अधिकारी कार्य योजना के पद पर कार्यरत आईएफएस विपिन पटेल द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने की खबर मंगलवार को आईएफएस एसोसिएशन के वाट्सऐप ग्रुप पर साझा की गई थी। माना जा रहा है कि पटेल पिछले एक साल से एक वरिष्ठ अधिकारी के लगातार प्रशासनिक दबाव का सामना कर रहे थे।
अंबाड़े ने सीसीएफ बघेल को भेजा था होटल
वन बल प्रमुख वीएन अंबाड़े ने इस्तीफा को लेकर हतप्रभ हैं। उन्होंने सीसीएफ जबलपुर मस्तराम बघेल को बात करने के लिए कहा और जब मोबाइल फोन पर बात नहीं हो पाई तब बघेल को जिस होटल में डीएफओ विपिन पटेल रुके थे वहां जाकर बात करने के लिए कर भेजने के निर्देश दिए थे। जब होटल पहुंचते उससे पटेल वहां से जा चुके थे।
हालांकि पटेल ने सीसीएफ को संदेश पहुंचाया है कि आपसे दो-तीन में मुलाक़ात करूंगा।
तीन दिन वेटिंग फिर होगी कार्रवाई
आईएफएस पटेल को तीन दिन का समय दिया है
आईएफएस पटेल की पत्नी द्वारा भेजे गए ई-मेल संदेश के आधार पर शासन ने तय किया है कि इस्तीफा को लेकर वे तीन दिन में स्पष्टीकरण दें, अन्यथा उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इनका कहना
‘मैंने सीसीएफ होटल में जाकर बात करने और उसे भोपाल भेजने के लिए कहा था। हम बात सुनकर और उसका निराकरण करेंगे। दोनों को बैठाकर समझायेंगे। इस्तीफा किसी भी समस्या का हल नहीं है। उसकी तो अभी लंबी उम्र है।’
वीएन अंबाड़े, वन बल प्रमुख
गणेश पाण्डेय