उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी एक टैम्पो ट्रैक्स को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई और 8 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण घायल बच्चों को बस में नीचे लेटाकर अस्पताल पहुंचाया गया। टैम्पो ट्रैक्स में करीब 15 बच्चे सवार थे। घायलों में में तीन बच्चों को इंदौर रैफर किया गया है। अधिकाँश बची फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल के थे।
हादसा झिरनिया फंटे के समीप हुआ जब ट्रक ने टेम्प ट्रेक्स को टक्कर मार दी। इसके बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने ट्रैक्स को रस्सी से खींचकर सीधा किया। एक्सीडेंट के बाद बच्चे गाड़ी में फंसे हुए थे। उनको बमुश्किल बाहर निकाला। वाहनों की मदद से बच्चों को अस्पताल लाया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन जिले में स्कूली वाहन की सड़क दुर्घटना में हुई 4 बच्चों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता और घायल बच्चों के समुचित उपचार के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।