नासिक टीसीएस केस: मुख्य आरोपी निदा खान अरेस्ट, अब तक 9 एफआईआर दर्ज


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

निदा पर सेक्सुअल हैरेसमेंट और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप हैं..!!

नासिक टीसीएस केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी निदा खान को गुरुवार रात छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया। निदा पर सेक्सुअल हैरेसमेंट और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप हैं। इससे पहले 2 मई को नासिक कोर्ट ने निदा की एंटीसिपेटरी बेल याचिका खारिज की थी। प्रॉसिक्यूशन ने कोर्ट में कहा कि आरोप गंभीर हैं और उनसे कस्टडी में पूछताछ जरूरी है। इस दौरान निदा फरार चल रही थी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अजय मिसर ने बताया था कि निदा खान इस केस की मुख्य आरोपियों में से एक हैं। इसी आधार पर कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। के निदा पर आरोप है कि उसने महिला कर्मचारियों को बुर्का पहनने की सलाह दी थी। मामले की जांच नासिक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम जांच कर रही है।

इस मामले में अब तक 9 एफआईआर दर्ज हुई हैं, जो महिला कर्मचारियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न से जुड़ी हैं। एसआईटी ने इस मामले में अब तक एक महिला आॅपरेशंस मैनेजर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले निदा ने एंटीसिपेटरी बेल के लिए अपनी प्रेग्नेंसी का हवाला दिया, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया था। मामले पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ने पिछले महीने बयान में कहा था कि कंपनी किसी भी तरह के धार्मिक पक्षपात को स्वीकार नहीं करती है। 

गौरतलब है कि टीसीएस के नासिक आॅफिस में काम करने वाली महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पहली एफआईआर 26 मार्च को देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। इसके बाद 8 और महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई। इनके बयानों से यौन शोषण, जोर-जबरदस्ती और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का पैटर्न सामने आया है।