सूर्य के कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही शनिवार 25 मई से नौतपा शुरू। आने वाले 9 दिन, 2 जून तक तेज़ प्रदेश में तेज़ गर्मी रहेगी, सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ेगी। 25 मई से सूर्य के कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतप प्रारंभ हो गया है।
इसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 31 मई तक अत्यधिक गर्मी जारी रहेगी।
मध्यप्रदेश में भी नौतपा का असर देखने को मिल रहा है। नौतपा के पहले ही दिन गुना, अशोकनगर सहित कई अन्य ज़िलों में हीट वेव का असर देखा जा रहा है। ग्वालियर, चंबल, मालवा-निमाड़ सबसे गर्म रहने की संभावना है।
वहीं देश के कई राज्यों में लू का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। एमपी में तो लू का रेड अलर्ट घोषित किया गया है।
मध्य प्रदेश के रतलाम और राजगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 46.2 डिग्री और 46.3 डिग्री दर्ज किया गया।
शुक्रवार को भोपाल में तापमान 43.7 डिग्री, इंदौर में 44.1 डिग्री, ग्वालियर में 41.4 डिग्री, जबलपुर में 40 डिग्री और उज्जैन में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बात करें राजस्थान की तो शुक्रवार को गर्मी से यहां 5 लोगों की मौत हो गई। यहां 2 दिन में यह संख्या बढ़कर 14 हो गई है। राजस्थान के फलोदी में पारा 49 डिग्री तक पहुंच गया। ये अभी तक का सबसे अधिका तापमान है।
गर्मी का असर पहाड़ी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। हिमाचल के कांगड़ा जिले के सभी स्कूलों में 25 मई को छुट्टी घोषित कर दी गई है। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।