Navi Mumbai Fire News: नवी मुंबई में एक केमिकल फैक्ट्री में आगजनी की खबर सामने आ रही है। नवी मुंबई के MIDC में नवभारत इंडस्ट्रियल केमिकल कंपनी में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना स्थल से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते देखा जा सकता है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।