MP News: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आई हैं. यहां पर 14 लाख के इनामी नक्सली को हॉक फोर्स के जवानों ने मार गिराया गया है.
दरअसल, बालाघाट में हॉक फोर्स ने 14 लाख के इनामी नक्सली कमलु को मौत के घात उतार दिया है. जानकारी के अनुसार, वह टाडा दडेकसा दलम का सक्रिय सदस्य था.
जिसे शुक्रवार यानी 29 सितंबर को हॉक फोर्स के जवानों ने ढेर कर दिया. बता दें, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हॉक फोर्स लगातार नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है.