एमपी की आर्थिक राजधानी इंदौर को जल्द ही एक और फ्लाईओवर की सौगात मिलने जा रही है। ये फ्लाईओवर ब्रिज शहर के लव-कुश चौराहे पर बनना है, जिसका भूमिपूजन करने सीएम शिवराज सिंह शुक्रवार को इंदौर जाएंगे, वहीं कार्यक्रम की तैयारियां शुरु हो गई हैं।
फ्लाईओवर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया जाएगा। इस सिक्स लेन फ्लाईओवर से इंदौर से उज्जैन जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के मुताबिक़ लव-कुश चौराहे पर 56 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनेगा।
इंदौर में 2 सितबंर को सीएम शिवराज शहर के द्वारा फ्लाईओवर के भूमिपूजन को लेकर प्रशासन और भाजपा दोनों ही तैयारियों में जुटे हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक महेंद्र हार्डिया, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मनोज पटेल, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।