बाजार से उठाया 4500 करोड़ का नया कर्ज


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

वर्तमान में राज्य सरकार पर कर्ज का कुल भार सवा चार लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा का है..!!

भोपाल: मप्र सरकार रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर बाजार से दो हिस्सों में कुल 4500 करोड़ रुपयों का नया कर्ज उठाया है। पहला कर्ज 2 हजार करोड़ रुपयों का है जिसे 16 साल बाद चुकाया जायेगा जबकि दूसरा कर्ज 2500 करोड़ रुपये का है जिसे 18 वर्ष बाद चुकाया जायेगा लेकिन इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जाता रहेगा। 

वर्तमान वित्त वर्ष में इससे पहले 1 मई 2025 की सूचना से 5 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज लिया गया था तथा उक्त नये कर्ज को मिलाकर कर्ज की कुल राशि 9500 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले वित्त वर्ष में 61 हजार 400 करोड़ रुपयों का कर्ज लिया गया था। वर्तमान में राज्य सरकार पर कर्ज का कुल भार सवा चार लाख करोड़ रुपयों से ज्यादा का है। हालांकि राज्य सरकार ने कर्ज लेने के लिये अपनी वित्तीय स्थिति काफी बेहतर बताई है।