बाजार से लिया 4800 करोड़ का नया कर्ज


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

पहला कर्ज 2300 करोड़ रुपयों का है जिसे 18 साल बाद चुाया जायेगा जबकि दूसरा कर्ज 2500 करोड़ रुपयों का है जिसे 20 साल बाद चुकाया जायेगा..!!

भोपाल: राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक की मुम्बई शाखा के माध्यम से अपनी सिक्युरिटीज का बाजार में विक्रय कर बाजार से 4800 करोड़ रुपयों का नया कर्ज लिया है। यह कर्ज दो हिस्सों में लिया गया है जिसमें पहला कर्ज 2300 करोड़ रुपयों का है जिसे 18 साल बाद चुाया जायेगा जबकि दूसरा कर्ज 2500 करोड़ रुपयों का है जिसे 20 साल बाद चुकाया जायेगा। दोनों की कर्जों पर साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जायेगा। 

वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार अब तक कुल 22 हजार 600 करोड़ रुपयों का कर्ज बाजार से ले चुकी है तथा नया कर्ज मिलाकर यह राशि 27 हजार 400 करोड़ रुपयों की हो जायेगी। सरकार पर कर्ज का कुल भार सवा चार लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है। नया कर्ज लेने के लिये राज्य सरकार ने बताया है कि पिछले दो सालों में उसका राजस्व व्यय, राजस्व आय के मुकाबले कम है यानि बजट सरप्लस है।