नितिन नबीन BJP के नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए हैं। बिहार से पांच बार के MLA नबीन पार्टी के टॉप मोस्ट पोस्ट के लिए अकेले कैंडिडेट थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP के दूसरे सीनियर नेताओं ने उनके सपोर्ट में अपना नॉमिनेशन पेपर फाइल किया। मंगलवार 20 जनवरी को बीजेपी मुख्यालय में नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल ली।
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी की जिम्मेदारी संभालने से पहले निर्विरोध चुने गए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ताजपोशी से पहले मंदिर-गुरुद्वारा में मत्था टेका। नितिन नबीन के पदग्रहण के दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
BJP के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट नितिन नबीन आज BJP के नेशनल प्रेसिडेंट का चार्ज संभालने वाले हैं। नबीन BJP के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का अभिवादन किया।
इस मौके पर भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, "यह आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है जब भाजपा जैसी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज ये पदभार संभाल रहे हैं। मैं अपनी ओर से और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं...ऐसे महान पार्टी के आपने 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। आपको बहुत-बहुत बधाई और आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने आगे कहा, “2024 के लोकसभा चुनावों में जो हमारी आशा थी उस आशा तक नतीजे नहीं आए। इन नतीजों ने न सिर्फ़ पार्टी, बल्कि देश के जनमानस को हैरान किया। देश के मतदाताओं के मन में कसक पैदा हुई, एक टीस पैदा हुई और देश के मतदाताओं ने ठान लिया कि अब कोई भी चुनाव आएगा तो मोदी जी को पूरा आशीर्वाद देंगे और देश में पार्टी की तरक्की के लिए काम करेंगे। मुझे याद है, 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद, विपक्ष के हौसले हरियाणा चुनाव में बुलंद थे। वे चुनाव के नतीजे आने से पहले ही वे मिठाइयाँ बाँटने का इंतजाम कर रहे थे। उन्हें मालूम नहीं था कि देश के मतदाताओं ने और हरियाणा के मतदाताओं ने तय कर लिया है कि जो कभी ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से हुई छोटी-मोटी गलतियां रह गई थी उसे वे सूद समेत वापस देंगे और उन्होंने हरियाणा चुनावों में ठीक वैसा ही किया। हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में रिकॉर्ड जीत देखी... आपके नेतृत्व में, 27 साल बाद दिल्ली में भी कमल खिला, और दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी।”
इस मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानि पार्टी की छोटी सी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान की भावना को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी। आज उसका विधि पूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।"
पीएम मोदी ने आगे कहा, “अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर देखा है। इस सदी में वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी सहित हमारे कई साथियों ने संगठन को विस्तार दिया है। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया। फिर अमित शाह के नेतृत्व में देश के अनेक राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। फिर जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से संसद तक और सशक्त हुई... मैं पूर्व के सभी अध्यक्षों का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।”
पीएम मोदी ने कहा, “आज भाजपा का जितना फोकस संगठन के विस्तार पर है, उतनी ही बड़ी प्राथमिकता कार्यकर्ता के निर्माण की भी है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां लोगों को लगता होगा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, 50 साल की छोटी आयु में मुख्यमंत्री बन गए, 25 साल से लगातार सरकार के प्रमुख रहे हैं। ये सब अपनी जगह पर है लेकिन इन सबसे भी बड़ी चीज मेरे जीवन में है कि मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं। ये सबसे बड़ा गर्व है और जब बात पार्टी के विषयों पर आती है तब नितिन नबीन जी, मैं एक कार्यकर्ता हूं और वे मेरे 'बॉस' हैं।”
"यह 21वीं सदी है और देखते ही देखते 21वीं सदी के पहले 25 वर्ष तो पूरे भी हो चुके हैं, आने वाले 25 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण है। यह वह कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है और होना तय है। इस महत्वपूर्ण कालखंड की शुरुआत में नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। आजकल के युवाओं की भाषा में, नितिन नबीन खुद भी एक प्रकार से 'मिलेनियल' हैं, वे उस पीढ़ी से हैं जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी परिवर्तन होते देखे हैं..."