भोपाल: राज्य के लोक निर्माण विभाग के ठेकों यानि वक्र्स कान्ट्रेक्ट सर्विसेज में अब 12 की बजाये 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। इसके लिये विभाग के सचिव आरके मेहरा ने आदेश जारी कर दिये हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि 28 जून 2017 से 12 प्रतिशसत जीएसटी प्रभावशील था जिसे केंद्र सरकार ने 18 प्रतिशत कर दिया है। इस 18 प्रतिशत में 9 प्रतिशत सीजीएसटी (केंद्र का कर) एवं 9 प्रतिशत एसजीएसटी (राज्य का कर) शामिल है।