अब जीरो एफआईआर पर की कार्यवाही से संबंधित राज्य को भी अवगत कराना होगा


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मप्र के संबंधित पुलिस थानों द्वारा इस पर क्या कार्यवाही की गई है, इसकी अपडेट संबंधित राज्य को नहीं दी जाती है..!!

भोपाल: मप्र राज्य के पुलिस थानों में कई बार अन्य राज्यों में से जीरोएफआईआर दर्ज कर भेजी जाती है लेकिन मप्र के संबंधित पुलिस थानों द्वारा इस पर क्या कार्यवाही की गई है, इसकी अपडेट संबंधित राज्य को नहीं दी जाती है। 

इस मामले में उड़ीसा के डीजीपी ने पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी जिस पर अब मप्र के पुलिस मुख्यालय ने भोपाल एवं इंदौर के पुलिस आयुक्तों, अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकों तथा सभी रेल पुलिस अधीक्षकों को परिपत्र जारी कर कहा है कि अन्य राज्यों से मिलने वाली जीरो एफआईआर पर की गई कार्यवाही जैसे अपराध क्रमांक, दिनांक एवं संबंधित थाने का नाम आदि की जानकारी से संबंधित राज्य को भी अवगत कराया जाये जिससे अन्य राज्यों के रिकार्ड अपडेट रहें और वे पीड़ित पक्ष को इसकी जानकारी दे सकें।