भोपाल: राज्य सरकार देहदान एवं अंगदान के अंतर्गत हृदय/लीवर/गुर्दा दान करने वाले नागरिकों के परिजनों को प्रति वर्ष 26 जनवरी एवं 15 अगस्त को सम्मानित करेगी।
इसके लिये सामान्य प्रशासन विभाग ने निर्देश जारी किये हैं तथा इस निर्देश के परिपालन में राज्य के उच्च शिक्षा आयुक्त ने सभी विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों, निजी विवि विनियामक आयोग के सचिव तथा सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर कहा है कि देहदान-अंगदान करने वाले नागरिकों के दान के समय विशेष कॉरीडोर की व्यवस्था भी की जायेगी।
जिससे दान की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो। सभी विवि एवं कॉलेजों में इसका अधिक से अधिक प्रचार करने हेतु जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायें तथा संबंधित जिला कलेक्टर से समन्वय स्थापित कर इन कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करें।
डॉ. नवीन आनंद जोशी