अब जिला लोक अदालतों के अध्यक्ष फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट जज होंगे


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सिविल जिला की स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट जज होंगे जबकि चीफ मेडिकल एण्ड हेल्थ ऑफिसर और लोनिवि के सिविल कार्यपालन यंत्री इसके सदस्य होंगे..!!

भोपाल: मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्थाई जिला लोक अदालतों के संबंध में नवीन प्रावधान लागू किये हैं। अब प्रत्येक सिविल जिला की स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट जज होंगे जबकि चीफ मेडिकल एण्ड हेल्थ ऑफिसर और लोनिवि के सिविल कार्यपालन यंत्री इसके सदस्य होंगे। पहले अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अध्यक्ष होता था।