प्रदेश में वृद्धाश्रमों का संचालन अब केंद्र के मानकों के अनुसार करना होगा


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

सामाजिक न्याय संचालनालय ने सभी जिला कलेक्टरों को नये निर्देश जारी कर दिये हैं..!!

भोपाल: प्रदेश में सभी वृद्धाश्रमों का संचालन अब केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार करना होगा। इसके लिये सामाजिक न्याय संचालनालय ने सभी जिला कलेक्टरों को नये निर्देश जारी कर दिये हैं। इसका पालन सभी सशुल्क एवं नि:शुल्क वृद्धाश्रमों को करना होगा। भविष्य में खुलने वाले नये वृद्धाश्रमों में भी यही मानक अपनाने होंगे।

ये होंगे मानक :

वृद्धाश्रमों की जियो टैगिंग होगी। वृध्दों के लिये पर्याप्त स्थान, सुरक्षा, सफाई एवं स्वास्थ्य सुविधाएं रखना होगी। चलने के लिये दीवार एवं कॉरिडोर में हेंड ग्रिल्स यानी पकड़ने के साधन होंगे। परिजनों से मिलने की सुविधा होगी। इंटरनेट की व्यवस्था होगी। भोजन में स्थानीय उपलब्धता वाले हाईजीन खाद्य पदार्थ होंगे तथा रोजाना अलग-अलग भोजन की सूची प्रदर्शित की जाएगी।