पिछड़ा वर्ग समाज ने शिवराज का किया अभिनंदन, कांग्रेस ने किया बंद का समर्थन
मैं आपको भावनात्मक रूप से बता रहा हूं कि अगर कोई पूछे कि 16 साल के मुख्यमंत्री काल में कौन सा सबसे बड़ा काम जिसने दिल को सुकून दिया है, तो मैं कहूंगा कि हम ओबीसी के आरक्षण के साथ चुनाव करा पाए: CM pic.twitter.com/bSUcsK2Cfd
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) May 21, 2022
इस मौके पर शिवराज ने कहा कि ओबीसी को चुनाव में आरक्षण उनके 16 साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
मैं गर्व के साथ कहता हूं कि जब भी निर्णायक पल आए हैं ओबीसी वर्ग ने देश को हमेशा जोड़ने का काम किया है:CM pic.twitter.com/erQTyjP6y7
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) May 21, 2022
वहीं ओबीसी महासभा ने बंद का आयोजन किया। कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी बंद का पूरा समर्थन कर रही है, नाथ ने कहा कि ओबीसी वर्ग के साथ घोर अन्याय हुआ है|
ओबीसी वर्ग इस सच्चाई को भली भाँति जानता है कि किसने उसके हित व कल्याण के लिये सदैव कार्य किये है , किसने उन्हें आरक्षण प्रदान किया , किसने उनके आरक्षण को बढ़ाया और वह यह भी भली भाँति जानते है कि किसने उनके बढ़े हुए आरक्षण को साज़िश व षड्यंत्र रच छिनने का प्रयास किया।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 19, 2022