म.प्र. सरकार ने तड़के 53 आईएएस व राप्रसे अफसरों के तबादले कर दिये हैं। इसमें प्रमुख सचिव से लेकर कई रसूखदार अफसर व जिलों में पदस्थ आईएएस प्रभावित हुए हैं। नौ नए आईएएस को सहायक कलेक्टर बनाया। लोकसभा चुनाव का ऐलान होने के ठीक पहले इन तबादलों के कई निहितार्थ है। सरकार के कई जिले के कलेक्टर भी बदले है। इस तरह सरकार ने प्रशासनिक तौर पर नई जमावट भी कर ली है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को भी बदला गया है।
सूत्र बताते हैं कि आधी रात तक मंथन के बाद सरकार ने सूची जारी करने का फैसला किया और तड़के करीब साढ़े तीन बजे वह सूची निकली सरकार ने राजभवन में पदस्थ संजय कुमार शुक्ला को अब महिला बाल विकास विभाग का पीएस बनाया है, उनके पास आर्थिक व सांखियकी का अतिरिक्त प्रभार भी है। वहीं मुकेश गुप्ता को योजना आर्थिकी से राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया है।
विवेक पोरवाल राजस्व आयुक्त से अब स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा, नवनीत कोठारी मछुआ कल्याण से सूक्ष्म व लघु उद्योग विभाग लाया गया है। पी. नरहरि अब लघु उद्योग से पीएचई के सचिव बने हैं. धनंजय भदौरिया पंचायत ग्रामीण विका से एमडी कृषि विपणन बोर्ड व आयुक्त मंडी, बाबू सिंह जामोद योजना आर्थिक सचिव से कमिश्नर शहडोल, मालसिंह भयडिया को सचिव खादी ग्रामोधेग बोर्ड, श्रीमन शुक्ला को आयुक्त मंडी से सचिव योजना आर्थिकी शिल्पा गुप्ता को आयुक्त लोक शिक्षण, वंदना बध कलेक्टर शहडोल को अपर आयुक आदिवासी विकास, अनुभा श्रीवास्तव लोक शिक्षण से राजस्व विभाग, शशिभूषण सिंह को संचालक उद्यानिकी, सतेंद सिंहको कलेक्टर गुना, छोटे सिंह सचिव राज्य मंडल, अक्षय सिंह अपर सचिव साप्रवि, सुरेश कुमार कलेक्टर पन्ना, हरजिंदर सिंह अपर सचिव पशुपालन, तरुण भटनाकर कलेक्टर शहबेल, अमनवीर सिंह बैंस कलेक्टर गुना से अब एमडी ऊर्जा विकास निगम, फेंक नौबल आयुक्त नगर निगम भोपाल से उपसचिव नगरीय प्रशासन, चंद्रशेखर शुक्ला कलेक्टर सिंगरौली, हर्षल पंचोली अपर कलेक्टर भोपाल, हरेंद्र नारायण अपर कलेक्टर भोपाल से नगर निगम आयुक्त भोपाल पदस्थ किये गये हैं।