बिहार के नए कृषि मंत्री सुधाकर कुमार का एक अजब-गजब बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने मंत्रालय और अपनी ही सरकार की पोल-खोल करते दिखाई दे रहे हैं। बिहार के इन नव निर्वाचित मंत्री जी का कहना है, कि हमारा विभाग चोर है और हम चोरों के सरदार।
आप भी जानिए क्या कुछ कहा बिहार सरकार के इन नव-निर्वाचित कृषि मंत्री ने.....
कैमूर में एक सभा के दौरान भाषण देते हुए मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि, “हमको तो नहीं लगता बीज निगम के दिए हुए बीजों को कोई किसान लगाता होगा। जिसे फ़ायदा करना है, वो नहीं लगाता होगा। इसी तरह से डेढ़ दो सौ करोड़ रुपए बीज निगम वाला ऐसे ही खा जाता है। हमारे विभाग में कोई भी ऐसा अंग नहीं है, जो पैसा न खाता हो। इस तरह से चोरों के हम सरदार हैं। जब हमारे विभाग में ही चोरी हो रही है, तो हम उनके सरदार हुए ना।
'हर कोई चोरी करता है, मैं चोरों का सरदार हूँ', आखिर Bihar के कृषि मंत्री Sudhakar Singh ने क्यों दिया ऐसा बयान | Liberal TV@_Sudhaker_singh #Bihar #sudhakarsingh #news #LiberalTV pic.twitter.com/vgjKjWHNl4
— Liberal TV (@LiberalTV_India) September 13, 2022
अगर आप लोग पुतला बगैरह फूंकते रहेंगे तभी मुझे याद रहेगा कि किसान मुझसे नाराज़ है। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो मुझे ऐसा लगेगा कि सब चीज ठीक चल रहा है। इसके बाद आगे बोलते हुए सुधाकर सिंह ने कहा, कि लोहिया जी ठीक कहकर गए थे, कि जब संसद आवारा हो जाए तो लोगों को सड़क पर उतरना चाहिए।”
इस तरह की बायान बाजी के बाद सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म पर भई मंत्री जी की तीखी आलोचना की जा रही है। वहीं मंत्री जी का कहना है, कि मैं अपने बयान पर अडिग हूं, जो कुछ कहा है उस पर कायम हूं। जो हालात है वही मैंने बोला है। आपको जो चलाना है चलाएं।