इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में शनिवार सुबह भूकम्प के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने से मकान हिलने लगे जिससे घबराकर लोग घरों से बाहर भागे. बताया जा रहा है कि इंदौर में राऊ बायपास के पास स्थित एक गांव में भूकंप के झटके लगे. गांव में सुबह—सुबह भूकंप के झटके लगने से लोग घबरा उठे. जानवरों के दूध दुहने में लगे लोगों ने भूकंप खुद महसूस किया और इसके साथ ही आसपास के मकान भी डोलते देख़े ऐसे लोग तुरंत बाहर भागे. इधर भूकंप की सूचना पाते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच रही है.
जानकारी के अनुसार इंदौर के पास माचला गांव में सुबह 6.30 बजे मकान खुद ब खुद डोलने लगे थे। उनको देख डेरी में दूध निकाल रहे कर्मचारी निकलकर बाहर आ गए। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच रही है।