भोपाल: राज्य के लोक निर्माण विभाग के ईएनसी नरेंद्र कुमार ने पन्ना में पदस्थ उपयंत्री मनोज रिछारिया को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इस उपयंत्री को लोकायुक्त पुलिस ने गत 2 नवम्बर को ठेकेदार से सात लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

यह रिश्वत अमानगंज गुनौर मार्ग किमी 5/10 से तुन्ना महदेवा व्हाया टौराह पुरवा मार्ग कुल लंबाई 10.40 किमी के देयक के भुगतान के लिये ली जा रही थी। निलम्बनकाल में उपयंत्री का मुख्यालय लोनिवि संभाग रीवा नियत किया गया है। निलंबित उपयंत्री का कार्यभार पन्ना के ही दूसरे उपयंत्री संजय खरे को सौंपा गया है।