भोपाल : प्रदेश के खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर में महादेव मंदिर के नीचे बना पार्वती मंदिर जिसे काली माता मंदिर एवं शंकराचार्य की गुफा भी कहा जाता है, अब राज्य संरक्षित स्मरक नहीं रहेगा। राज्य के संस्कृति विभाग ने इसे डिनोटिफाई कर दिया है।

इस मंदिर को सत्रह साल पहले 20 सितम्बर 2005 को संस्कृति विभाग ने मप्र प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्वीय स्थल तथा अवशेष अधिनियम 1964 के तहत राज्य संरक्षित स्मारक घोषित किया था। हालांकि कुछ वर्षों से यह स्थल आचार्य शंकर न्यास के कब्जे में आ गया था और वही इस पर आधिपत्य रखे हुये था।

डिनोटिफाई किये जाने से अब यह स्थल पुरातत्व कार्यालय के अधीन नहीं रहेगा। डिनोटिफाई में शर्त रखी गई है कि इस स्मारक को जिला प्रशासन उसके मूल स्वरुप में बनाये रखेगा।