Paschim Bangal: दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय गिरीं ममता बनर्जी, घायल


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

चुनाव प्रचार के लिए दुर्गापुर से आसनसोल जा रही ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर में चढ़ते समय गिर गईं, उनके पैर में चोट लग गई..!!

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी एक बार फिर घायल हो गई हैं। शनिवार को वह चुनाव प्रचार के लिए दुर्गापुर से आसनसोल जा रही थीं। इसी दौरान जैसे ही वह हेलीकॉप्टर में चढ़ने लगीं तो उनका पैर फिसल गया और वह गिर गईं। जिससे उनके पैर में चोट लग गई। 

इससे पहले हाल ही में मुख्यमंत्री अपने आवास पर हादसे का शिकार हो गई थीं। उन्हें तुरंत कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। उनके सिर पर टांके लगवाने पड़े।

साल की शुरुआत में वह एक सड़क दुर्घटना में घायल भी हो गई थीं। तब वे वह एक सरकारी कार्यक्रम से लौट रही थीं। इसी दौरान कोहरे के कारण उनके ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया और उनके सिर पर चोट लग गयी। जिससे वह घायल हो गई। तीन साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी ही घटना हुई थी। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र नंदीग्राम में थे। वहां चोट लगने से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके चलते उन्होंने पूरे चुनाव में व्हील चेयर पर बैठकर अपना प्रचार अभियान पूरा किया।

शनिवार को सीएम ममता बनर्जी पश्चिम बर्धमान के दुर्गापुर में अपने हेलीकॉप्टर में चढ़ने के बाद सीट लेते समय फिसल कर गिर गईं। उन्हें मामूली चोटें आईं और उनके सुरक्षाकर्मियों ने उनकी मदद की। इसके बाद वह अपनी आगे की यात्रा पर निकल पड़ीं।