भोपाल : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एवजी शिक्षकों (मूल शिक्षक द्वारा अपने स्थान पर किसी अन्य से अध्यापन कराया जाना) की प्रथा रोकने के लिये अब मूल शिक्षकों की हर क्लास में फोटो लगाना होगी। इसके लिये राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं।

फोटो लगवाये जाने की कार्यवाही अनिवार्य रुप से कराने के  लिये ताकीद किया गया है।

निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक कक्षा में शिक्षकों के फोटोग्राफ लगाने से छात्र और पालक समझ सकेंगे कि उन्हें वास्तविक शिक्षक ही पढ़ा रहे हैं, उनका एवजी यानि प्राक्सी नहीं पढ़ा रहा है। ऐसा न करने पर संबंधित स्कूल के प्राचार्य/शाला प्रमुख के विरुध्द उन्हें प्रथम दृष्टया ही दोषी मानते हुये उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।