प्रियंका के लिए रायपुर में  पिंक कार्पेट, एक KM तक बिछाई  फूलों की पंखुड़ियां 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

रायपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं के स्वागत के लिए सड़कों पर फूलों की पंखुड़ियां बिछाई गईं..!

कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के लिए प्रियंका गांधी रायपुर पहुंची हैं। रायपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं के स्वागत के लिए सड़कों पर फूलों की पंखुड़ियां बिछाई गईं। 

रायपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया और कार्यकर्ताओं ने करीब एक किलोमीटर तक गुलाब की पंखुड़ियां बिछाई  और दोनों सड़क के दोनों ओर प्रियंका गांधी की तस्वीरें और बैनर लगाए।

सीएम भूपेश बघेल ने भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में हिस्सा लेने पहुँची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत किया। कुछ ही देर में प्रियंका जी कांग्रेस के महाधिवेशन का हिस्सा बनेंगी।