प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जूनको भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान होने वाले उनके रोड शो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी में पीएम मोदी का रोड शो कैंसिल कर दिया गया है। मौसम खराब होने को इसका कारण बताया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो भोपाल में राजभवन से लेकर पुलिस कंट्रोल रूम तक होना था। यह दूरी करीब 350 मीटर थी। इससे पहले भी एक बार प्रधानमंत्री के रोड शो की परमिशन PMO की ओर से नहीं मिली थी।

हालांकि बाद में BJP के संगठन के अनुरोध पर रोड शो के लिए राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक की परमिशन दे दी गई थी। रोड शो के केंसिल होने के बाद अब भोपाल में अब पीएम मोदी के दो कार्यक्रम ही होंगे।

पहले कार्यक्रम में वे दो वंदे भारत ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं दूसरे कार्यक्रम के तहत वे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के डिजिटल सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।