PM Modi MP Visit: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां काफी जोरों पर हैं. एक तरफ जहां प्रदेश में पोस्टर वार जारी हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को एमपी दौरे पर आ रहे है. यहां पीएम मोदी पहले राजधानी भोपाल और उसके बाद शहडोल के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे.
फ़िलहाल, ख़बरों की माने तो पीएम मोदी का शहडोल दौरा निरस्त हो गया हैं. खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान जारी करते हुए बताया कि ख़राब मौसम के कारण प्रधानमंत्री का शहडोल कार्यक्रम रद्द किया गया. इसके अलावा भोपाल में पीएम मोदी का रोड शो भी कैंसिल कर दिया गया है.
PM दो वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी-
पीएम मोदी कल 27 जून को करीब तीन घंटे तक राजधानी भोपाल में रहेंगे. इस दौरान यहां वो दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. हालांकि, भोपाल में उनका रोड शो रद्द कर दिया गया है.
PM का शहडोल कार्यक्रम रद्द-
एमपी दौरे से एक दिन पहले ही पीएम मोदी का शहडोल कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. ख़राब मौसम के चलते उनका यह कार्यक्रम रद्द किया गया हैं. शहडोल के लालपुर मैदान में पीएम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. इसके अलावा वीरांगना रानी दुर्गावती को लेकर निकाली जा रही यात्राओं के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले थे. हालांकि, दौरे से एक दिन पहले ही उनका शहडोल कार्यक्रम रद्द किया गया.