प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के सिक्किम दौरे पर जाएंगे। वे राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह 4000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
पीएम मोदी सोमवार को दोपहर 3 बजे सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचेंगे। वे लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस लोक भवन तक रोड शो करेंगे। 16 मई 2025 को सिक्किम को राज्य बने 50 साल पूरे हुए थे। तब पीएम वर्चुअली 50वें स्थापना दिवस समारोह से जुड़े थे। मंगलवार को एक साल से चल रहे समारोह का समापन होगा।
4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
पीएम अपने दो दिवसीय दौरे पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि से जुड़ी लगभग ? 4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नामची में 100 बेड का अस्पताल, देओराली में 30 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर दो डबल-लेन स्टील पुल और गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट शामिल हैं।
पुराण डेस्क