बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रखना बहुत ज़रूरी, इन्टरनेट और सूचना का विस्फोट वरदायक भी, घातक भी -दिनेश मालवीय
आधुनिक समय में सूचना प्रौद्योगिकी ने संसार में सूचना का विस्फोट कर दिया है. हर हाथ में एंड्राइड फोन होता है, जिस पर इन्टरनेट के माध्यम से दुनियाभर की सारी जानकारी एक बटन दबाते ही उपलब्ध हो जाती है. सूचना के इस विस्फोट से बहुत से लोग एक तरह से पगला गये हैं. वे दिनभर दिमाग में न जाने क्या-क्या जानकारी इकट्ठा करते रहते हैं, जिनका उनके जीवन में कोई उपयोग नहीं है. उनके दिमाग में एक अजीब-सी अराजकता आ गयी है.