पुलिस मुख्यालय ने फिर बदली कार्यवाहक प्रभार देने वाली समिति


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

हाईकोर्ट द्वारा अयोग्य व्यक्तियों को कार्यवाहक प्रभार देने के आदेश के बाद हुआ है..!!

भोपाल: प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत उप निरीक्षक से निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक तथा सामान्य शाखा के अंतर्गत सूबेदार से रक्षित निरीक्षक/उपनिरीक्षक से निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर कार्यवाहक प्रभार देने वाली समिति को पुलिस मुख्यालय को एक बार फिर बदलना पड़ी है। ऐसा हाईकोर्ट द्वारा अयोग्य व्यक्तियों को कार्यवाहक प्रभार देने के आदेश के बाद हुआ है। 

अब प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत उप निरीक्षक से निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक का कार्यवाहक प्रभार देने के लिये गठित छानबीन समिति में अध्यक्ष एडीजीपी एससीआरबी पुमु भोपाल चंचल शेखर एवं सदस्य डीआईजी विसबल पुमु भोपाल श्रीमती मोनिका शुक्ला तथा डीआईजी अजाक पुमु भोपाल डालूराम तेनीवार नियुक्त किये गये हैं। 

जबकि सामान्य शाखा के अंतर्गत सूबेदार से रक्षित निरीक्षक/उपनिरीक्षक से निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर कार्यवाहक प्रभार देने वाली समिति के अध्यक्ष एडीजीपी तकनीकी सेवायें पुमु भोपाल योगेश मुद्गल एवं सदस्य डीआईजी प्रबंध पुमु भोपाल सुनील कुमार पाण्डे एवं एआईजी महिला सुरक्षा पुमु भोपाल श्रीमती किरनलता केरकट्टा नियुक्त की गई है।