भोपाल। राज्य के पुलिस मुख्यालय ने एक और ब्लेक लिस्टेड फर्म की जानकारी जारी की है। यह फर्म है मेसर्स आरआर कंस्ट्रक्शन राजगढ़ जिसके प्रोपराईटर नीरज उपाध्याय हैं। 

इस फर्म को जल संसाधन विभाग ने खिलचीपुर, ब्यावरा व राजगढ़ में स्टाप डेमों/बैराजों के गेट निकालने एवं लगाने का ठेका मंजूर किया था। परन्तु यह फर्म निर्धारित अवधि में अनुबंध करने नहीं आई जिस पर उसका रजिस्ट्रेशन दो वर्ष के लिये निलम्बित कर उसे काली सूची में डाल दिया गया है। 

अब इस फर्म को पुलिस मुख्यालय द्वारा भी अपने निर्माण कार्यों के टेण्डरों में शामिल नहीं किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पुलिस मुख्यालय ब्लेक लिस्टेड दो फर्मों की जानकारी जारी कर चुका है।