लगता है आज कल लोगों में पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है, तभी तो लोग कानून को हाथ में लेने से  भी नही हिचक रहे और सरेआम पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के  मुरैना जिले से आया है, जहाँ ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से लोगों द्वारा मारपीट की जा रही है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अवैध वसूली का आरोप .

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी चालक को रुकने को कहा था जिस पर गाड़ी चालक नही रुका फिर पुलिस कर्मी द्वारा गाड़ी का पीछा कर उसको रोका गया। इसके बाद लोग पुलिसकर्मी पर गाड़ी चालक को परेशान कर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मार पीट करने लगे। वीडियो में आप देख सकते है की किस तरह पुलिस कर्मी से मारपीट की जा रही है और पुलिस कर्मी अपने आप को बचाता हुआ नजर आ रहा है।

 

इस मामले गलती चाहे पुलिस की रही हो न रही हो लेकिन कानून को इस तरह हाथ में लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी  से मारपीट करना कहीं से सही नही है। मारपीट कर रहे लोगो पर  सख्त कारवाई होनी चाहिए।