मध्य प्रदेश के राजगढ़ में लाड़ली बहनों पर एक कांग्रेस नेता द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान ने पूरे राज्य में सियासी बवाल मचा दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि लाड़ली बहनो को बोरे में भरकर देंगे। इस आपत्तिजनक बयान के सामने आते ही भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पूरे राज्य में सड़कों पर उतर आई हैं। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बोरे लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
दरअसल, कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य यशवंत गुर्जर ने राजगढ़ में यह बयान देकर मध्य प्रदेश की राजनीति में सियासी भूचाल ला दिया है। कांग्रेस नेता ने यह बयान कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खिंची के स्वागत कार्यक्रम के दौरान दिया।
यशवंत गुर्जर ने मालवी भाषा में कहा - प्रियव्रत सिंह खिंची के जिला अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में जान आ गई है। जो लोग घरों में थे, वे भी आज बाहर आ गए हैं। सड़कों पर इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि लाड़ली बहन सबको बोरी में कैसे भर पाएंगी? इस बयान से भाजपा भड़क गई। इसे महिलाओं का अपमान बताया गया और भाजपा की महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आईं।
यह योजना गेम चेंजर साबित हुई..
लाडली बहनों पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक हथियार बन गया है। महिलाएं जहां सड़कों पर बोरा लेकर प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं सत्ताधारी दल इस मुद्दे को महिलाओं के सम्मान से जोड़कर और हवा दे रहा है। अब देखना यह है कि कांग्रेस इस राजनीतिक नुकसान से कैसे उबरती है।