Chhattisgarh Election 2023: एक तरफ जहां देशभर में फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर विवाद काफी गरमाया हुआ है. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 22 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक ट्विट से फिल्म पर सियासत गरमा गई.

दरअसल, सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर आये अमित शाह से फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की मांग कर दी.

उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए लिखा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में सभी श्री राम भक्तों और प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत है. साथ ही विनम्र निवेदन करता हूँ कि आज ही रामायण और प्रभु की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की घोषणा करें.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर एक महीने का देशव्यापी कार्यक्रम 'महाजनसंपर्क अभियान' चल रहा है. इसके तहत गुरुवार 22 जून को अमित शाह छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला पहुंचे थे.