माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक, 'रोज़गार और निर्माण' अख़बार के संपादक प्रो पुष्पेन्द्रपाल सिंह का सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 3:00 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। प्रो सिंह पब्लिक रिलेशन्स सोसायटी ऑफ इंडिया के मप्र चैप्टर के अध्यक्ष भी थे। छात्रों के बीच 'पी.पी. सर' के नाम से मशहूर थे। ''
पुष्पेंद्र पाल सिंह के अचानक यूं ही चले जाने से भोपाल की पत्रकारिता वीरान और सूनी-सूनी हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रो पुष्पेन्द्रपाल सिंह के निधन को हिंदी पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।
CM शिवराज ने लिखा - श्री पुष्पेंद्र पाल सिंह जी मेरे लिए एक मित्र और परिवार की तरह थे, उनका असमय जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। एक योग्य, सरल और कर्मठ व्यक्तित्व, जिन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसे उत्कृष्टता के साथ उन्होंने पूरा किया। श्री पुष्पेंद्र पाल सिंह जी अपने आप में पत्रकारिता का एक संस्थान थे, उन्होंने प्रदेश और प्रदेश के बाहर पत्रकारिता के अनेकों विद्यार्थी गढ़े। विद्यार्थियों के बीच ''पीपी सर'' के नाम से प्रसिद्ध एक योग्य गुरु का जाना स्तब्ध कर गया
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत श्री पुष्पेंद्र पाल सिंह जी को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
'पीपी सर'' के निधन से देश भर में 'उनके विद्यार्थियों में शोक की लहार है। सोशल मीडिया पर पीपी सर को याद कर श्रद्धांजलि दी जा रही है।