अगले साल के अंत तक प्रस्तावित म.प्र विधानसभा के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बुधवार को कलेक्टरों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची तैयार करने का काम 8 दिसंबर से शुरू होगा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य नवंबर 2022 में किया जाएगा। 9 नवंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा और इसी दिन से आठ दिसंबर तक नाम जोड़ने और आपत्तियों के आवेदन लिए जाएंगे।

26 दिसंबर तक आवेदन पत्रों का निराकरण होगा और पांच जनवरी 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। राजन ने कलेक्टरों से कहा कि एक अगस्त को ही राजनीतिक दलों की बैठक करके उन्हें मतदाता सूची से संबंधित कार्यक्रम की जानकारी दी जाए। इसी दिन बूथ लेवल आफिसर, अधिकारी और कर्मचारी अपना आधार नंबर भी मतदाता सूची मैं दर्ज करे।