MP News:MP में तेंदुओं के बाद गैंडों को बसाने की तैयारी, वन विभाग ने भारतीय वन्यजीव संस्थान को लिखा पत्र


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में निर्देश भी दिये हैं..!!

मध्य प्रदेश में तेंदुओं के बाद अब गैंडों को बसाने की तैयारी की जा रही है। यानी अब मप्र आने वाले पर्यटक तेंदुओं के बाद नेशनल पार्क में गैंडा भी देख सकेंगे। इस संबंध में मध्य प्रदेश वन विभाग ने भारतीय वन्यजीव संस्थान को पत्र भी लिखा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में निर्देश भी दिये हैं।

आपको बता दें कि फिलहाल देश के 3 राज्यों असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में गैंडे हैं। राज्य में गैंडों को किस वातावरण में रखा जाए, कौन सा स्थान उपयुक्त आवास होगा। इसके लिए मदद मांगी गयी है। देश में सबसे ज्यादा गैंडे असम में हैं, इनकी संख्या करीब ढाई हजार है। भारत में लगभग 2900 गैंडे हैं।

अगर गैंडों की बात करें तो इस समय तीन राज्यों में गैंडे हैं। जिसमें असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। असम की बात करें तो राज्य में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य, ओरंग राष्ट्रीय उद्यान, डिबू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान, डिब्रूगढ़, मानस राष्ट्रीय उद्यान में गैंडे मौजूद हैं। पश्चिम बंगाल की बात करें तो गोरुमारा नेशनल पार्क और जलदापारा नेशनल पार्क में गैंडे हैं। जबकि गैंडे केवल उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क में पाए जाते हैं।