भोपाल: भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 4 में अधिसूचित संरक्षित वनखण्डों में 34 हजार 107.95 हैक्टेयर ऐसी भूमि है, जिस पर निजी अधिकार का दावा किया गया है।
राज्य के 63 क्षेत्रीय वनमंडलों के वर्किंग प्लान अनुसार कुल 50 लाख 94 हजार 190.19 हैक्टेयर अधिसूचित आरक्षित वन प्रतिवेदित हैं। धारा 20 के तहत 26 लाख 48 हजार 891.293 हैक्टेयर की अधिसूचनाओं की प्रतियां वनमंडलों में उपलब्ध हैं। शेष वन भूमियां धारा 20 अ द्वारा प्रशासित हैं।
डॉ. नवीन आनंद जोशी