MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां काफी ज़ोरो पर हैं. एक बार फिर 2018 की तरह ही सत्ता वापसी की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है. कांग्रेस की तरफ से जीत के दावे भी भरपूर किये जा रहे हैं. हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर से चुनावी शंखनाद का किया था.

अब एक बार फिर प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं. कांग्रेस ने उनके दौरे की तैयारी भी शुरू कर दी है. ख़बरों के मुताबिक, प्रियंका गांधी 22 जुलाई को ग्वालियर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी.

दावा तो यह भी किया जा रहा है कि जुलाई और अगस्त की शुरुआत में प्रियंका गांधी की ग्वालियर-चंबल और विंध्य में कई सभाएं होनी तय हैं. जिसकी रूपरेखा भी तैयार की जा रही है. कांग्रेस ने इन सभाओं की तैयारियां भी शुरू कर दी है.

इसके ज़रिये कांग्रेस ग्वालियर-चंबल अंचल की सभी 34 विधानसभा सीटों को कवर करेंगी. वहीं, विंध्य की 30 सीटों पर भी कांग्रेस की नज़र बनी हुई हैं. इन सीटों को भी कांग्रेस साथ में कवर करेंगी. उसी के अनुरूप सभाओं की जगह तय की जा रही हैं.