संयुक्त राष्ट्र में प्रियंका ने उठाये बड़े मुद्दे, सुरक्षित -स्वच्छ दुनिया पर कही ये बात


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा कि "सुरक्षित व स्वच्छ दुनिया" हर एक व्यक्ति का अधिकार है, जिसे वैश्विक स्तर पर एक साथ काम करके ही हासिल किया जा सकता है..!

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा कि "सुरक्षित व स्वच्छ दुनिया" हर एक व्यक्ति का अधिकार है, जिसे वैश्विक स्तर पर एक साथ काम करके ही हासिल किया जा सकता है। अभिनेत्री ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने के लिए केवल आठ साल से कम का समय ही बचा है। 

संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2022 के 'एसडीजी मोमेंट' की एक बैठक में प्रियंका ने दुनिया के समक्ष मौजूद कोविड-19 वैश्विक महामारी, जलवायु संकट और गरीबी जैसी कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों पर बात की। प्रियंका ने कहा, "हम एक महत्वपूर्ण समय में यह बैठक कर रहे हैं, ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर एकजुटता पहले से कहीं अधिक जरूरी है। 

'' प्रियंका का यह बयान संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को यूट्यूब पर साझा किया। अभिनेत्री ने कहा, "देश कोविड-19 वैश्विक महामारी के भयावह प्रभावों से जूझ रहे हैं, जलवायु संकट जीवन व आजीविका को प्रभावित कर रहा है, संघर्ष बढ़ रहा है, गरीबी, विस्थापन, भुखमरी व असमानताएं दुनिया की उस नींव को कमजोर कर रहे हैं,जिसके लिए हमने काफी लंबे समय तक संघर्ष किया है।"