एमपी के 11 जिलों में पानी गिरेगा, दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

बुधवार को कहीं बारिश तो कहीं आंधी वाला मौसम रहा। गुरुवार को मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है..!!

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), चक्रवात और ट्रफ की वजह से मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन से आंधी-बारिश का दौर है। बुधवार को कहीं बारिश तो कहीं आंधी वाला मौसम रहा। गुरुवार को मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज शामिल हैं। कटऊ (मौसम केंद्र) के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से ऐसा मौसम रहेगा।

हालांकि, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के 44 जिलों में गर्मी का असर भी रहेगा। कई शहरों में दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, नीमच, मंदसौर में पारे में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना है।

उथल-पुथल वाला मौसम रहेगा

मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिन तक प्रदेश में उथल-पुथल वाला मौसम रहेगा। अगले 2 दिन तक कुछ जिलों में बारिश और आंधी चलने के आसार है। वहीं, 9 और 10 मई को पूरे प्रदेश में गर्मी पड़ेगी। 10 मई से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसका असर अगले 2 दिन बाद देखने को मिल सकता है।

छह दिन से बारिश का दौर

प्रदेश में बुधवार को लगातार सातवें दिन भी आंधी-बारिश का दौर बना रहा। धार समेत कई जिलों में असर देखने को मिला। यानी, इस बार मई के शुरूआत छह दिन तक बारिश हुई है। मौसम में बदलाव होने से गर्मी का असर कम हुआ है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे चल रहा है।