राजस्थान में भी आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी के चलते सभी राजनीतिक पार्टियां प्रदेश में अपनी ज़मीन मजबूत करना चाहती है। चुनाव को लेकर बीजेपी भी फुल एक्शन मोड में नज़र आ रही है। इसी क्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह राजस्थान के दौरे पर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने राजस्थान के बालेसर पहुंचे थे।
लेकिन रक्षामंत्री की मौजूदगी मे ही कुछ ऐसा हो गया जिसने सियासी गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। हुआ यूं कि रक्षामंत्री की सभा के दौरान मंच पर सभी नेता मौजूद थे। माइक पर घोषणा करने को लेकर अचानक मंच पर हंगामा हो गया। जिसके चलते राजस्थान बीजेपी में चल रही अंदरूनी कलह और गुटबाजी खुद रक्षा मंत्री के सामने आ गई है।
मंच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ खड़े हो गए और माइक पर बोल रहे उद्घोषक को धक्का देकर खुद माइक पर बोलने लगे। कुछ देर बाद बाद में आए शेखवात गुट के लोगों ने माइक पकड़ लिया और स्टेज धक्का-मुक्की और माइक छीनने जैसी घटनाएं होने लगीं। घटना भरे पंडाल में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और जनता जनार्दन की सामने घटित हुई। यह देख पंडाल में मौजूद लोग भी चिल्लाने लगे।