Election Results: कांग्रेस में पायलट की जीत, गहलोत पर गिरेगी गाज!


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

इन चुनाव नतीजों को अगर कांग्रेस की नजर से देखा जाए तो अशोक गहलोत को इन चुनावों में करारी हार मिली है..!

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों की तस्वीर अब करीब करीब साफ हो चुकी है।  गुजरात में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड बहुमत की ओर बढ़ रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता की ओर बढ़ चली है।  

इन चुनाव नतीजों को अगर कांग्रेस की नजर से देखा जाए तो अशोक गहलोत को इन चुनावों में करारी हार मिली है। वहीं सचिन पायलट के खाते में जीत आई है। गुजरात में जहां गहलोत कांग्रेस के विशेष पर्यवेक्षक थे वहां कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं राजस्थान में गहलोत के प्रतिद्वंदी सचिन पायलट हिमाचल के पर्यवेक्षक थे जहां कांग्रेस सत्ता में आती दिख रही है। 

कहा तो यह जा रहा है कि अब गुजरात की हार की गाज गहलोत पर गिर सकती है। वहीं हिमाचल में जीत का ईनाम सचिन पायलट को मिल सकता है। देखना यह है कि अब कांग्रेस चुनाव नतीजों को लेकर किस पर गाज गिराती है और किसे ताज पहनाती है।