राजस्थान के नए सीएम को लेकर चर्चाएं जारी हैं। दिल्ली में गुरुवार सुबह भाजपा संसदीय दल की बैठक हो रही है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद हैं। बैठक में राजस्थान के नए CM का नाम तय हो सकता है।
बैठक से पहले नए CM के नाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि CM पद की रेस में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का नाम सबसे आगे है।अश्विनी वैष्णव अभी दो बड़े मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्री और PM मोदी के भरोसेमंद हैं।
यह माना जा रहा है कि राजस्थान में बीजेपी अब OBC को सीएम पर दांव खेल सकती है और ये चेहरा अश्विनी वैष्णव का हो सकता है। राजस्थान चुनाव से पहले भी इस तरह की चर्चाएं सामने आई थीं कि भाजपा यहाँ साफ़ सुधरी छवि के अश्विनी वैष्णव को चेहरा बना सकती है।
अश्विनी वैष्णव का हाल ही में मध्यप्रदेश की जीत में भी बड़ा योगदान रहा था। वे चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश के चुनाव सह प्रभारी बनाये गए थे। चुनाव प्रभारी बनाये गए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ सहयोगी के रूप में उन्होंने सत्ता और संगठन के बेहतरीन समन्वय करते हुए प्रदेश में जीत की पटकथा लिखने में अहम भूमिका निभाई थी।