राजस्थान के भरतपुर से लोकसभा सांसद रंजीता कोली पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना रविवार देर रात 11:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जब यह घटना हुई तब सांसद रंजीता कोली दिल्ली से राजस्थान के बयाना जा रही थीं। तभी ढिलावती सीमा के पास अवैध खनन की सूचना मिलने पर वाहनों को देखकर वह रुकना चाहती थीं, लेकिन खनन माफिया ने उन पर हमला कर दिया और उनकी कार पर पथराव किया। सांसद ने आरोप लगाया कि सूचना के दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। यह भी दावा किया कि उन पर अब तक चार बार हमला हो चुका है।
भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में अवैध खनन एवं खनन माफिया इस कदर हावी है कि सूचना मिलने पर जब मैं कामां पहुंची तो रात के अंधेरे में अवैध खनन से जुड़ी 100 से भी अधिक गाड़ियां मुझे मौके पर मिली और मेरे द्वारा रोकने पर आज फिर एक बार मुझ पर जानलेवा हमला किया गया। pic.twitter.com/IPnJp1LE3D
— Ranjeeta Koli MP (@RanjeetaKoliMP) August 7, 2022
सांसद के ट्विट से गरमाई सियासत-
सांसद रंजीता कोली ने हमले के बाद की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में अवैध खनन एवं खनन माफिया इस कदर हावी है कि सूचना मिलने पर जब मैं कामां पहुंची तो रात के अंधेरे में अवैध खनन से जुड़ी 100 से भी अधिक गाड़ियां मुझे मौके पर मिली और मेरे द्वारा रोकने पर आज फिर एक बार मुझ पर जानलेवा हमला किया गया। खनन माफिया द्वारा मुझे और मेरे सहयोगियों को ट्रक से कुचलने की कोशिश की गई। राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा खनन माफिया को मिल रही शह इस बात का प्रमाण है की वह एक जन प्रतिनिधि पर भी हमला करने से नहीं हिचकिचाते।
खनन माफिया द्वारा मुझे और मेरे सहयोगियों को ट्रक से कुचलने की कोशिश की गई। राज्य सरकार और प्रशासन द्वारा खनन माफिया को मिल रही शह इस बात का प्रमाण है की वह एक जन प्रतिनिधि पर भी हमला करने से नहीं हिचकिचाते।@narendramodi @AmitShah @JPNadda @DrSatishPoonia @ashokgehlot51
— Ranjeeta Koli MP (@RanjeetaKoliMP) August 7, 2022