ब्रह्मास्त्र में रणबीर-आलिया ने ली इतनी फीस, यकीन भी नहीं कर पाएंगे आप


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फ़िल्म ने अब तक लगभग 240 करोड़ रुपए की कमी की है..!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फिल्म के लिए फ्री में काम किया है। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बताया कि दोनों एक्टर्स ने फिल्म में काम करने के ले कोई फीस नहीं ली है, बल्कि एक्टर्स ने फ़िल्म के निर्माण में निवेश किया था।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए काफी मेहनत की है, फिल्म को भी दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिल रही है। अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फ़िल्म ने अब तक लगभग 240 करोड़ रुपए की कमी की है।

इसके 300 करोड़ तक का आंकड़ा छूने की भी उम्मीद की जा रही है। इस तरह से ये कहा जा सकता है, कि ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिव एक बड़ी हिट साबित हुई है। इसके बाद अब दर्शकों को ब्रह्मास्त्र भाग दो: देव का बेसब्री से इंतजार है। ऐसी कई अटकलें भी लगी जा रही हैं कि रणवीर सिंह देव की भूमिका निभाएंगे, जबकि अमृता का किरदार दीपिका पादुकोण निभा सकती हैं। 

रणबीर और आलिया फ़िल्म के लिए काफी मेहनत की है और उनके किरदार शिव और ईशा को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन एक खास बात जो इसे और भी ख़ास बना देती है, कि इस जोड़ी ने फिल्म के लिए फीस के तौर पर एक भी रुपया नहीं लिया है।