Regional Industrial Conclave 2024 in Jabalpur: जबलपुर में शनिवार 20 जुलाई को रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देने शनिवार को संस्कारधानी जबलपुर रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव का गवाह बनने जा रही है। इसमें देश-विदेश के 3500 से अधिक निवेशक आ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे।
प्रदेश में औद्योगिक निवेश की गति को और तेज करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर ये आयोजन किया जा रहा है। वहीं सितंबर में ग्वालियर और अक्टूबर में रीवा में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव का आयोजन प्रस्तावित है। वहीं प्रदेश के बाहर तमिलनाडु के कोयंबटूर में 25 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में अगस्त में कॉन्क्लेव होगी। दिल्ली में सितंबर और इंदौर में भी सितंबर में कॉन्क्लेव का आयोजन प्रस्तावित है। आपको बता दें जबलपुर में होने जा रही इंडस्ट्रियल मीट में 1500 से अधिक निवेशकों की भागीदारी होगी। आयोजन में बायर-सेलर मीट भी रखी गई है।
कॉन्क्लेव में ब्रिटेन, कोस्टारीका, फिजी, ताइवान और मलेशिया का प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा। कॉन्क्लेव में कृषि और रक्षा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। लगभग 70 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास होंगे। 7 और 8 फरवरी 2025 को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मध्यप्रदेश की नई निर्यात नीति की घोषणा होगी।