चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि क्योंकि राजपाल ने अब तक बकाया राशि का एक बड़ा हिस्सा जमा कर दिया है, इसलिए उन्हें फिलहाल वापस जेल नहीं भेजा जाएगा।
अब मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। हालांकि, कोर्ट ने यह साफ कर दिया कि अगली सुनवाई की तारीख को टाला नहीं जाएगा और मामले पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। कोर्ट ने इसे राजपाल के लिए आखिरी मौके की तरह देखने को कहा है।
सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को जानकारी दी कि राजपाल ने अब तक शिकायतकर्ता कंपनी 'मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' को 4.25 करोड़ रुपए चुका दिए हैं। वकील ने आज कोर्ट में 25 लाख रुपए का एक और डिमांड ड्राफ्ट जमा किया।
कोर्ट ने पूछा- क्या लोन लिया था?
कार्यवाही के दौरान जज ने राजपाल यादव से सीधे सवाल किया कि क्या उन्होंने लोन लिया था? इस पर एक्टर ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसे लिए थे। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि राजपाल को पहले भी पैसे लौटाने के कई मौके दिए गए थे, लेकिन उन्होंने समय पर भुगतान नहीं किया। कोर्ट ने इसे राजपाल के लिए आखिरी मौके की तरह देखने को कहा है।
पुराण डेस्क