छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक टिप्पणी को लेकर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने इस टिप्पणी को जातिगत बताया है साथ ही कहा है कि इस टिप्पणी के लिए भूपेश बघेल और कांग्रेस माफी मांगें। 

दरअसल छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्यूज चैनलों से बातचीत करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को 'जामवाला' बताया। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अब जाम वाले आए हैं तो सब को जाम देकर मदमस्त कर दिए हैं। 

भूपेश बघेल की इस टिप्पणी पर भाजपा ने आपत्ति जताई है।  मध्यप्रदेश भाजपा ने सोशल मीडिया पर कहा कि-  

गौरतलब है कि भाजपा ने मप्र और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय जामवाल को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बनाकर मध्य क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। मध्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ आता है। उनका केंद्र अभी रायपुर रखा गया है।