राज्य पेंशनर कल्याण मंडल का पुनर्गठन


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

पुनर्गठन में एसीएस वित्त मनीष रस्तोगी मंडल के अध्यक्ष बनाये गये हैं जबकि संचालक पेंशन को संयोजक बनाया गया है..!!

भोपाल: राज्य सरकार ने मप्र पेंशनर कल्याण मंडल का पुनर्गठन किया है। पुनर्गठन में एसीएस वित्त मनीष रस्तोगी मंडल के अध्यक्ष बनाये गये हैं जबकि संचालक पेंशन को संयोजक बनाया गया है। मंडल में नियुक्त सदस्य हैं : सचिव जीएडी, सचिव वित्त, सचिव स्वास्थ्य, कर्मचारी संगठन के प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी इंदौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश दत्त जोशी भोपाल, प्रंतीय महामंत्री एलएन कैलाशिया आधारताल जबलपुर, प्रांतीय महामंत्री एचपी उरमलिया आधारताल जबलपुर, नर्मदापुरम के अशोक कुमार पुरोहित तथा गुना के शिरोमणि दुबे।

मंडल का मुख्यालय भोपाल स्थित पेंशन संचालनालय रखा गया है। मंडल का कार्य पेंशनरों की समस्याओं पर सतत विचार कर राज्य शासन को सलाह देना, प्रक्रिसया संबंधी सिंगतियों एवं कठिनाईयों को शासन की जानकारी में लाना और इनके निवारण के उपाय एवं साधन हेतु सुझाव सुझाना है। मंडल के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष होगा जो आवश्यक्तानुसार बढ़ाया जा सकेगा।